फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाला रिफाइंड, सरसों का तेल, घी और जीरा का नमूना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र की ओर से गठित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जांच दल ने शुक्रवार को सहेड़ी एवं महाराजगंज क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान मसाला, रिफाइंड, सरसों का तेल, घी एवं जीरा का नमूना लिया। टीम की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्र में हड़कंप मची रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जांच दल ने सहेड़ी बाजार में मसाला, रिफाइंड, सरसों का तेल का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया। इसके बाद टीम ने महाराजगंज से घी एवं जीरा का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। इस अवसर पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य एवं पेय पदार्थों को ढंक कर विक्रय करने का निर्देश दिया। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, जनार्दन सिंह, गोपालचंद सिंह, श्रीराम यादव एवं विवेक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें