फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की मूर्ति स्थापित करने की अनुमति मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देते हुए कासिमाबाद चौक पर शहीद शशांक सिंह की मूर्ति स्थापित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। अपने ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि पिछले 15 मार्च को चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस समय जिलाधिकारी के बालाजी ने आश्वासन दिया था कि 15 मई तक मूर्ति स्थापना का आदेश दे दिया जाएगा लेकिन 15 मई बीत जाने के बाद भी मूर्ति स्थापित करने की अनुमति नहीं मिली। अनुमति नहीं मिलने से नाराज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा 30 एवं 31 मई को कासिमाबाद चौक पर उपवास-धरना देगा। उसके बाद भी बात नहीं बनी तो एक जून को चक्काजाम कर मूर्ति स्थापित करने के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक प्रभारी भूपेंद्र सिंह, शहीद के पिता अरुण सिंह, पंकज सिंह, सुरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, सुधांशु सिंह, गोलू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें