फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणादायी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। नगर स्थित जेडी पब्लिक स्कूल चैनपुर का वार्षिकोत्सव शुक्रवार की शाम विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसएमआई सतिराम सिंह यादव ने कहा कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव से उसमें दी जाने वाली शिक्षा-दीक्षा एवं अन्य गतिविधियों का प्रतिबिंब दिखता है। बच्चे उन सुकुमार पौधे के समान हैं, जो आगे चलकर एक विशालकाय वृक्ष का रूप धारण कर समाज को स्वादिष्ट फल प्रदान करेंगे। प्रबंधक डॉ. विजय बहादुर यादव ने विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। समारोह में सुहानी, गौरी जायसवाल, मीनाक्षी, अनुष्का, श्रेजल, नेहा, वैष्णवी, अंजली, विकास, रोहित, सूरज, अमन, हर्ष, अनुराग आदि ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, नाटक, प्रहसन, एकल एवं समूह नृत्य, कव्वाली आदि की प्रस्तुति की। इस मौके पर अध्यक्ष राजनाथ यादव, रामेश्वर यादव, भानू यादव, रामनिवास यादव, रामाश्रय यादव, त्रिभुवन यादव, शीतला यादव, प्रमोद, संजय यादव, विजय पाल आदि मौजूद रहे। संचालन विवेक जायसवाल, अंजली सिंह एवं शिल्पी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें