युवा समाजवादी नेताओं ने लंका पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया। लोगों को हेलमेट से होने वाले फायदे के संबंध में बताते हुए इसका इस्तेमाल करने की अपील की।
इस मौके पर सपा के युवा नेता अभिनव सिंह राजपूत कहा कि हमारा जीवन बहुत अमूल्य है। जिस प्रकार से हम गुलाब के फूल को अपने जीवन में प्रेम के प्रतीक के रूप में स्थान देते हैं, उसी प्रकार हमें अपने जीवन में हेलमेट को भी जीवन के प्रेम के प्रतीक के रूप में अपनाना चाहिए। प्रदेश सरकार ने हेलमेट अभियान चलाया था, जिसके अंतर्गत निर्देश जारी किया गया था कि नो हेलमेट, नो पेट्रोल, जो पूरी तरह से ध्वस्त साबित हुआ है। अभियान के चलते लोगों को हेलमेट प्रति जागरूक करने वालों में राहुल सिंह, अभय सिंह, राहुल यादव, नन्हे खां, लड्डन, अमितेश, अखिलेश साहू, गौतम, राहुल, प्रवीण कुमार पांडेय पम्मी, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।