फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर अमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ मंगलवार को कलम बंद हड़ताल पर रहा। इस मौके पर तहसील परिसर में मांगों को लेकर अमीनों ने अपनी आवाज बुलंद की। निर्णय लिया कि सरकार की ओर से मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और धार दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष कन्हैया सिंह यादव और मंत्री मार्तंड कुमार ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा एवं अन्य लाभ देने संबंधित व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए, आवश्यक होने पर पर्यवेक्षण पर जोर दिया जाए। वसूली में वृद्धि के लिए पर्यवेक्षक गण की जवाबदेही का मानदंड बनाया जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। कहा कि पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की तरह नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने के साथ ही नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए। संवर्ग का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। राजस्व संहिता 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराया जाए तथा विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए। संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त किया जाए तथा संग्रह अमीनों के पद को जोखिम का पद घोषित किया जाए। चेतावनी दिया कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी जाती है तो संघ आंदोलन को और तेज करने को विवश होगा। इस मौके पर संजय सिंह, भानू प्रताप श्रीवास्तव, राजेंद्र राम, राजकुमार यादव, योगेश, ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र कुमार, सुधीर पांडेय, गर्जन प्रसाद, नसीमुल्लाह, सुरेश, शाह आलम आदि मौजूद रहे।
जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर तहसील इकाई के अमीनो ने तहसील अध्यक्ष राकेश राय की अध्यक्षता में अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस मौके पर अवधेश यादव धनंजय सिंह कृष्ण कुमार ज्ञानेंद्र प्रसाद दीनदयाल सिंह बेचन अली, अमरनाथ पांडेय, जगदीश गुप्ता, जंगबहादुर, सुर्दशन यादव आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री अरुण कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें