सुहवल(गाजीपुर)। नेहरू आजाद स्पोर्टिंग क्लब गौरा के तत्वावधान में आयोजित चौथी ग्रामीण स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार की शाम गौरा ए और मथारे के बीच मैच खेला गया। इसमें गौरा ए की टीम ने मथारे को 2-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए मैदान पर उतरी गौरा ए और मथारे के बीच रोचक मुकाबला हुआ। 54वें मिनट में मथारे के संजय ने एक गोलकर कर टीम को बढ़त दिला दी। मैच के 58वें मिनट में गौरा ए टीम के मनीष राय ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। मैच के अंतिम क्षण में गौरा ए टीम के मैनेजर यादव ने एक गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी जो मैच समाप्त होने तक बनी रही। इस मौके पर चिंटू राय, गोल्डेन राय, ग्राम प्रधान अक्षय कुमार, पूर्व प्रधान सतेंद्र राय, रामनिवास, मोती यादव, घनश्याम राय, रामचंद्र आदि मौजूद रहे। मैच में निर्णायक अरुण राय एवं उद्घोषक की भूमिका संतोष राय ने निभाई ।