फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष में जनपद ने किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। टीकाकरण के मामले में सबसे खराब स्थिति में रहने वाले जनपद ने संघन मिशन इंद्रधनुष में बेहतर प्रदर्शन किया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत से जिले को प्रदेश में 14 वां स्थान प्राप्त हुआ है। चार चरण में मिले लक्ष्य से अधिक बच्चों को इस मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सत्र का आयोजन कर पूर्ण रुप से प्रतिरक्षित किया गया है। इस मिशन को अब नियमित टीकाकरण अभियान में समायोजित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकीय सेवाओं के आभाव से जुझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने बच्चों का टीकाकरण नहीं होने से उन्हें विभिन्न तरह की बीमारियों से जुझना पड़ता था। यहीं नहीं ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चें पूर्ण रुप से टीकाकरण से वंचित थे। इन बच्चों को पूर्ण रुप से टीकाकरण कर प्रतिरक्षित करने के लिए तीन वर्ष पूर्व मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरूआत की गई। जिले में पूर्व में चले अभियान के बावजूद भी जनपद का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। इसके बाद इस अभियान को संघन मिशन इंद्रधनुष का नाम देकर शून्य से 2 वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण से पूर्ण रुप से प्रतिरक्षित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस अभियान की मॉनिटरिंग करने का निर्देश शासन की ओर से जिलाधिकारी को दी गई। संघन मिशन इंद्रधनुष का प्रथम चरण बीते 8 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इस चरण के समाप्त होने के बाद जनपद प्रदेश के सबसे खराब 10 जिलों में था। लेकिन लगातार जिलाधिकारी के अगुवाई और लापरवाही पर हो रही कार्रवाई के चलते बीते नवंबर में चले दूसरे, दिसंबर में चले तीसरे और जनवरी में चले चौथे चरण में 33 हजार 613 लक्ष्य से अधिक 34हजार 400 बच्चों को टीकाकरण द्वारा पूर्ण रुप से प्रतिरक्षित कर दिया गया। इससे जनपद को प्रदेश ें बेहतर जिलों में 14 वां स्थान प्राप्त हुआ। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत से जनपद को इस मिशन के तहत 14 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

सम्मानित किए गए स्वास्थ्य कर्मी
गाजीपुर। संघन मिशन इंद्रधनुष में बेहतर कार्य करने वाले 12 स्वास्थ्य कर्मियों को जिलाधिकारी के बालाजी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने बीते 16 फरवरी की राइफल क्लब में हुए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुहम्मदाबाद के डॉ. निरंजन प्रसाद, बिरनो के प्रमोद कुमार यादव, अमित नारायण राय, डाटा आपरेटर प्रतिभाग विश्वकर्मा सहित सभी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें