फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में माडलों का प्रदर्शन कर सोचने को किया विवश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
विज्ञापन

सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कला, शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान तथा शिल्प कला माडलों का प्रदर्शन कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने कई तरह के मॉडल बनाकर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। सिरिंज तथा पाइप की सहायता से बनाई गई जेसीबी, कम पानी से उत्तम सिंचाई विधि और वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्टर एवं सोलर कुकर के स्वचालित मॉडल को अभिभावकों ने सराहा। इसके अलावा, दर्जनों आकर्षक मॉडल बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए, जिसे देख लोग सोचने पर विवश हो गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी दिनेशचंद्र राय किया। इस मौके पर यूसुफ, माधवथ, शुभोमय दास, सतीश कुमार, कामेश्वर नाथ तिवारी, दीपा, निकहत, संजू, सतेंद्र, सईदा, अर्पित आदि उपस्थित रहे। संचालन निदेशक नवीन राय किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने आगंतुकों का स्वागत किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें