फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.डीपी सिंह ने जिले का नाम किया रौशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सेवाश्रम हास्पिटल के सभागार में द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया की स्थानीय शाखा की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय होमियोपैथिक कांफ्रेंस में डॉ. डीपी सिंह को वक्ता के रुप में सम्मान मिलने एवं विश्व होमियोपैथिक जगत में जिले का नाम रौशन करने के लिए उनका स्वागत किया गया। जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह से जिले का नाम दुनिया में रौशन हो रहा है। उपाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह ने लकवा, गठिया, कैंसर, मिग्री, चर्म रोग, बच्चेदानी की गांठ आदि असाध्य बीमारियों में जो शोध कार्य किया है। उससे पूरे पूर्वांचल को उसका लाभ मिल रहा है। डॉ. डीपी सिंह ने अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवाश्रम हास्पिटल के प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें