फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्राम कक्ष में शुक्रवार को सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 10 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव-मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्यजीत पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नियत वादों को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है। पहले प्रकार के वे वाद हैं, जो विभिन्न न्यायालयों में लम्बित है एवं उन्हें पीठासीन अधिकारी द्वारा पक्षकारों से वार्ता कर चिन्हांकित किया गया है। उनकी ओर से बताया गया कि प्रीलिटिगेशन के 7000 मुकदमे, विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 3000 हजार मुकदमे एवं राजस्व विभाग के लगभग 10,000 से ज्यादा मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए नियत किए गए है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विशेष रुचि लेते हुए अधिकाधिक वादों को निस्तारित करने का प्रयास करें, ताकि इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें