जमानिया। स्थानीय विकास खंड के तियरी गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विंध्याचल तिवारी के सम्मान में गांव में मूर्ति स्थापित करने तथा मुख्य द्वार पर और गांव की सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की मांग उनके पुत्र रामाश्रय तिवारी ने गुरुवार को की। रामाश्रय तिवारी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेज कर इसकी मांग की। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि बीते 8 जनवरी को उनके पिता विंध्याचल तिवारी का निधन हो गया। वे आजाद हिंद फौज में रहकर देश की आजादी में अहम योगदान दिए थे। उनके इस कार्य से तत्कालीन सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया। उनके सम्मान में गांव की सड़क का नाम तथा गांव के निकास द्वार पर उनका नाम के साथ गांव में उनकी मूर्ति स्थापित कर सम्मान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांग उनके व्यक्तित्व के आगे बहुत छोटा है। जिसे आसानी से पूरा किया जा सकता है।