फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स की टीमें सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बोरसिया फदनपुर स्थित सत्यदेव डिग्री कालेज में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स/रेंजर्स शिविर का समापन रविवार की शाम हो गया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) ओमप्रकाश चौबे ओम धीरज रहे। सत्यदेव डिग्री कालेज की रेंजर्स टीम रोल प्ले एवं रोवर्स टीम ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा सेंट गेम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्काउट मूल आत्मा है, जिसमें सेवा का भाव सिखाया जाता है। मदर टेरेसा की चर्चा करते हुए कहा कि उनसे बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। रोवर्स रेंजर्स को अपने सीमित संसाधनों में व्यवस्था का संचालन कुशलतापूर्वक करना चाहिए। सफल व्यक्ति एवं असफल व्यक्ति में केवल इच्छा शक्ति का अंतर होता है और अपनी इच्छा शक्ति को हमेशा बनाए रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि यह हार-जीत की कोई प्रतियोगिता नहीं है, यह एक परंपरा का निर्वहन है। इस अवसर पर हिंदू पीजी कालेज जमानिया के प्राचार्य डा. देवेंद्र सिंह, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र चौबे, जिला संयोजक डा. प्रतिमा सिंह, महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक अमित कुमार रघुवंशी ने अपना विचार व्यक्त किया। सत्यदेव डिग्री कालेज की रेंजर्स टीम ने रोल प्ले एवं रोवर्स की टीम ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा सेंट गेम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. सुनील सिंह, डा. आलोक वर्मा, अमित कुमार वर्मा, स्मिता सहाय, रिमझिम श्रीवास्तव, प्रीति कुमारी, उरुज फातिमा, बजरंगी लाल केशरी, विजयप्रताप, विजयनारायण आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मलिकपुरा डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. ओमप्रकाश सिंह तथा संचालन श्याम कुमार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें