फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन होने पर हर्ष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित द्रोर्णा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के मैदान में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें केंद्र के खिलाड़ी शशिकांत राय का 63वीं राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन होने पर हर्ष जताया गया। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दुबे ने वीडियो काल के जरिए बैठक में मौजूद खिलाडयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शशिकांत राय को पिछले दिनों कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में 284 स्कोर अर्जित कर प्रथम स्थान मिला था और उनका चयन 14 से 17 जनवरी को शिवपुरी मध्य प्रदेश में आयोजित 63वीं स्कूली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ। उन्होंने बताया कि द्रोर्णा आर्चरी प्रशिक्षण संस्था से कई युवा तीरंदाज अपने कड़ी मेहनत के बल पर अपने उज्ज्वल भविष्य को संवार चुके है। बैठक में मुकेश तुरी, राकेश मौर्य, रोहित सिंह, पारस तिवारी, संजय सिंह, कुलेश, प्रदीप, प्रमोद, मोनिका सिंह, अंजलि, अभिनव, विद्याशंकर तिवारी, दीपक, इमरान, अरमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें