फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मतपेटी में कैद होगा प्रत्याशियों का परिश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गया। अब निकाय चुनाव का मतदान 22 नवंबर को होगा। प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। चुनाव में अपने दल का झंडा लहराने के लिए महीनों से परिश्रम किया जा रहा था। सुबह साढ़े सात बजे से मतदान आरंभ होगा और सायंकाल पांच बजे उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में कैद हो जाएगा। जिले के तीन नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों में लगभग दो लाख पांच हजार 547 मतदाता अध्यक्ष पद के 66 और सभासद पद के 681 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। तीन नपा और पांच नपं में सुबह साढ़े सात बजे से मतदान आरंभ होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जीत का ताज पहनने के लिए महीनों से जुटे हुए थे। अपने पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं से विनती कर रहे थे। नामांकन के बाद से ही प्रत्याशियों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। नगरपालिका परिषद गाजीपुर से भाजपा के निवर्तमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल की पत्नी सरिता गुप्ता, सपा से पूर्व सांसद स्व. विश्वनाथ सिंह गहमरी की पुत्री प्रेमा सिंह, बसपा से शरीफ राईनी तथा कांग्रेस से चंद्रकला गुप्ता को मुख्य रूप से चुनाव मैदान में उतारा गया हैं। जबकि मुहम्मदाबाद नगरपालिका से बसपा से समीम अहमद, भाजपा से दिनेश वर्मा, सपा से रईस अहमद, कांग्रेस से जैनेश पंकज और निर्दल दीपू गुप्ता तथा जमानिया में सपा से अनिल यादव, भाजपा से संतोष वर्मा, बसपा से एहसान जफर, कांग्रेस से पूर्णवासी और अनिल गुप्ता तथा ओमकारनाथ और जयप्रकाश गुप्ता निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सैदपुर नगर पंचायत में भाजपा से अनीता बरनवाल, सपा से सुषमा सोनकर, बसपा से सरिता सोनकर, कांग्रेस से शीला सोनकर, राष्ट्रीय क्रांति दल से निर्मला गुप्ता सहित तीन नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के कुल 66 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। जबकि सभासद पद के 681 उम्मीदवारों का भाग्य बुधवार को मतपेटिका में बंद होगा। जिले के तीन नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों में करीब दो लाख पांच हजार 547 मतदाता अध्यक्ष पद के 66 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें