फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में हो रहे नरसंहार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। परिषद की स्वामी सहजानंद पीजी कालेज इकाई ने राज्य के मुख्यमंत्री पी विजयन का पुतला फूंककर अपने रोष का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। सभा में कालेज के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बालेंदु राय ने कहा कि केरल राज्य के कई परिसरों में एसएफआई एक ताकतवर शक्ति है जो वहां दूसरी विचारधारा के छात्रों को उनके मूलभूत लोकतांत्रिक अधिकारों और गतिविधियों को करने से रोकती है। वह अपनी संपूर्ण शक्ति से सभी विद्यार्थी संगठनों को दबाते हैं। सुधांशु शेखर सिंह ने कहा कि वहां के महाविद्यालयों में परिषद के कार्यकर्ता हमेशा निशाने पर रहते हैं। सरकार अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। ऐसे राष्ट्रद्रोही विचार रखने वाले वामपंथियों को राज्य से जल्द से जल्द उखाड़ फेंकने का कार्य परिषद के कार्यकर्ता कर परिवर्तन का ध्वज फहराएंगे। पुतला फूंकने के समय अनुपम राय, गोलू राय, संजीत यादव, सत्यार्थ स्वामी, अजहरुद्दीन, अभिषेक राय, निक्कू राय, सितांशू राय, शुभम, गर्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें