फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम कार्यालय पर बैठे रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों का धरना विकास भवन परिसर में छठवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस मौके पर गोरखपुर-फैजाबाद के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने घोषणा किया कि यदि तीन बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक समस्याओं का समाधान के साथ धरनास्थल पर उपस्थित नहीं होते है तो शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के धरनास्थल पर न पहुंचने से नाराज शिक्षक शाम को पांच बजे जिलाधिकारी पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षण को तलब किया तो उन्होंने बताया कि समस्याओं का समाधान कर एक घंटा में आदेश लेकर आता हूं। देर शाम पौने सात बजे तक वह नहीं पहुंचे थे और शिक्षक डीएम कार्यालय के सामने धरना पर बैठे थे। इस मौके पर फैजाबाद के महामंत्री इंद्रासन सिंह, पूर्व शिक्षक विधायक डा. प्रमोद मिश्र, रामानुज सिंह, दिनेशचंद्र राय, डा. तुंगनाथ पांडेय, अशोक कुमार राय, राणाप्रताप सिंह, प्रकाशचंद दुबे, शिवकुमार सिंह, रत्नेश राय, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें