फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ छेड़खानी का मामला आया प्रकाश में

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को खेत की तरफ गई एक विवाहिता के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घर से खेत के लिए जा रही थी। अभी गांव से बाहर पहुंची ही थी कि गांव के ही दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। जब विवाहिता ने दोनों युवकों को रास्ते से हटने के लिए कहा तो उन्होंने उसे जबरदस्ती पकड़कर खेत के तरफ ले जाने लगे। विवाहिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। पकड़े जाने की डर से दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। विवाहिता घटना की जानकारी परिजन को दी। ग्रामीण परिजनों के संग दोनों आरोपियों की तलाश करने लगे। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया छेड़खानी के आरोपी दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें