फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने के आरोप में युवती सहित दो गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में बीते 20 अक्तूबर की भोर में नारद यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने युवती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद रविवार को चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गोली मारने के मामले में पकड़ी गई युवती से पूछताछ के आधार पर शनिवार की देर शाम माढ़ूपुर पुलिया के पास से बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी सिद्धार्थ राय को एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी संजय यादव ने बताया कि युवती से पूछताछ के आधार पर की गई विवेचना में इस मामले में एक और आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें