फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम तो नहीं मिला नोटबंदी और जीएसटी की वजह से करोड़ों हो गए बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा की ओर से पार्टी के चोचकपुर ब्रांच कमेटी के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर जनसभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। दो करोड़ युवाओं को काम देने का वादा किया गया। काम तो नहीं मिला उल्टे नोटबंदी एवं जीएसटी की वजह से करोड़ों बेरोजगार हो गए। व्यापारियों एवं छोटे कारोबार करने वालों का धंधा चौपट हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजदूरों की छंटनी की जा रही हैै। श्रम कानून पूंजीपतियों के हक में बदले जा रहे हैं। नए औद्योगिक संस्थानों की स्थापना नहीं की जा रही है। बंद चीनी मिल एवं बड़ौरा की सूची मिल चालू करने का वादा किया गया लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। कानून व्यवस्था चौपट है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कहा कि 23 अक्तूबर को नंदगंज थाना के खिलाफ प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया हैै। इस अवसर पर चोचकपुर ब्रांच के संचालन के लिए राजेंद्र विश्वकर्मा मंत्री, भोला चौधरी सहमंत्री एवं भुल्लन विश्वकर्मा का चुनाव कोषाध्यक्ष के रूप में किया गया। जनसवालों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। सभा में पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, देवकली ब्लाक मंत्री बच्चेलाल, राम शुक्ला, मोहन प्रसाद, डा. शिवमूरत बिंद, असलम, अवधेश बिंद, मुन्नीलाल, लल्लन आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. रामप्रसाद वर्मा और संचालन करंडा ब्लाक मंत्री ताराचंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें