फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बोले, 25 अक्तूबर तक अस्पताल शिफ्टिंग करा दें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने बुधवार को गोराबाजार में नवनिर्मित 200 बेड पुरूष हास्पिटल, आशा ज्योति केंद्र तथा जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित 100 बेड महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। 200 बेड चिकित्सालय के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाओं के बाबत जानकारी प्राप्त की एवं पारदर्शी तरीके से साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में 25 अक्तूबर तक अस्पताल शिफ्टिंग करा दें। ऐसा होने से रोगियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा, उन्हें अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


अस्पताल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने उसी के बगल में निर्मित रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र का निरीक्षण किया तथा इस केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि गार्ड की व्यवस्था न होने के कारण यह केंद्र अभी दिन में ही संचालित होता है। भविष्य में गार्ड आदि की व्यवस्था पूर्ण होने पर 24 घंटे संचालित होगा। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रजिस्टर आदि को देखा जिसमें पीड़ित महिलाओ का नाम दर्ज होता है। केंद्र के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में बने 100 बेड महिला हास्पिटल का भी निरीक्षण किया जिसमें बताया गया कि कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर कर दिया है। कुछ जनरल कार्य हो रहा है पूरा होते ही इसमें अस्पताल शिफ्ट कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नये अस्पताल के बारे में गहनता से पूछताछ की। अस्पताल की आधुनिक सुविधाएं, कुल बेड, स्टाफ से लेकर सभी वार्ड और चिकित्सकीय कक्षों की जानकारी ली। इस दौरान नये अस्पताल को शिफ्ट करने और चालू कराने में आने वाली दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि सारी समस्याओं को तत्काल खत्म कर नये अस्पताल में कार्य आरंभ किया जाए। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी डरे-सहमे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें