फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर/ बहरियाबाद। शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने पूर्वाभ्यास किया। विभिन्न जनपदों के चुनिंदा स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर बच्चों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। 39वीं जीटीसी वाराणसी के जवानों ने बैंड का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बगईडाड़ स्थित मेंदाता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्य मंच के दक्षिण तरफ बने मंच पर घंटों पूर्वाभ्यास किया। विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र यादव, शिक्षिका कुकुम मिश्र और निलम चौहान की देख-रेख में छात्र-छात्रों ने खूब पसीना बहाया। साथ ही नृत्य के पूर्वाभ्यास के दौरान कई स्टंट का भी पूर्वाभ्यास किया। इससे पूर्व विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक पांडेय ने बच्चों को 1965 के युद्ध के सोपान खोलते हुए बच्चों अविस्मरणीय तथ्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूली परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के सौर्य एवं बलिदान के जज्बे को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इसके बाद नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के युवक-युवतियों ने शहीद पार्क में स्थित राष्ट्रीय झंडा का फहराने का भी पूर्वाभ्यास ग्रुप लीडर पार्थ सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसके अतिरिक्त कई जनपदों से नेहरू युवा केंद्र के युवक-युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का काफी देर तक पूर्वाभ्यास किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के चल रहे पूर्वाभ्यास को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। स्थल में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम के हो रहे पूर्वाभ्यास से पूरा परिसर जगमगा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें