भांवरकोल। छोटका शेरपुर-कुंडेसर मार्ग स्थित नेटुवाबीर बाबा के पास बुधवार को अधेड़ अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने अधेड़ को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छोटका शेरपुर-कुंडेसर मार्ग स्थित नेटुवावीर बाबा के पास अचेतावस्था में मिले अधेड़ की पहचान ग्रामीणों ने शेरपुर कला गांव निवासी सुरेंद्र यादव (45) के रूप में की। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि अचेत अवस्था में मिले अधेड़ को सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।