फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महराजगंज से जंगीपुर तक साढ़े 17 किमी सड़क होगी चौड़ी, बनेगा फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महराजगंज से भुतहियाटांड, लंका, विशेश्वरगंज और रौजा होते हुए जंगीपुर की यात्रा कुछ दिनों काफी सुगम होगी। करीब साढ़े 17 किमी तक सड़क को जहां चौड़ा किया जाएगा। वहीं फोरलेन का निर्माण होगा। पटरियों से जहां पेड़ और विद्युत पोल हटाये जाएंगे। वहीं अतिक्रमण हटाने का काम होगा। करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी ने स्टीमेट तैयार करने साथ प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर होते हुए बलिया जाने वाले वाहन महराजगंज बाजार होते हुए लंका-विशेश्वरगंज-रौजा व जंगीपुर तक फोरलेन सड़क बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसकी चौड़ाई करीब 17 मीटर चौड़ी तक होगी। यहीं नहीं जून माह के अंतिम सप्ताह तक स्टीमेट और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
वर्तमान समय में महाराजगंज बाजार, लंका, विशेश्वरगंज, रौजा व जमानिया मोड के अलावा जंगीपुर जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय इस मार्ग पर चलना तक दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों ने फोरलेन के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। खासकर बिजली निगम से पीडब्ल्यूडी ने विद्युत पोल की संख्या मांगी है। साथ ही उनको हटाने के लिए स्टीमेट मांगा है। वहीं पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से स्टीमेट मांगा है। इस पर आने वाले खर्च का भुगतान पीडब्ल्यूडी भुगतान करेगा।
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बीएल गौतम ने बताया कि 400 करोड़ से महराजगंज से जंगीपुर तक साढ़े 17 किमी तक फोरलेन का निर्माण होगा। इसके लिए प्रस्ताव और एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण से जहां आवागमन में परेशानी नहीं होगी। वहीं लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें