फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने नहीं लिया नाम वापस, चौदह मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर संसदीय सीट-75 पर नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब 29 में से केवल 14 उम्मींदवार ही मैदान में हैं। सामान्य प्रेक्षक श्रीनिवास बंदला की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी के.बालाजी ने मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के उम्मींदवारों को गुरुवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किया। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उम्मीदवार अब राजनीतिक अखाड़े में उतर चुके हैं।
विज्ञापन

चुनाव चिन्ह् आवंटन में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी से मनोज सिन्हा को प्रतीक ‘कमल का फूल’ आवंटित किया गया है। अजीत प्रताप कुशवाहा इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ का पंजा, गठबंधन के प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी से अफजाल अंसारी को प्रतीक ‘हाथी’। कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से भानु प्रकाश पांडेय का प्रतीक ‘बाल एंव हसियां’। रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) से ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा को ‘तीन सितारों वाला झंडा’। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी से बृजेंद्र कुमार वर्मा को ‘‘नेल कटर। जनता राज पार्टी से भरत को ‘‘कैची’’। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से राजेश कुमार यादव को ‘‘ट्रैक्टर चलाता किसान’’। भारतीय जननायक पार्टी डा. राजेश कुमार सिंह को ‘‘ एक्सटेंशन बोर्ड’’। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से रामजी को ‘‘छड़ी’’। मौलिक अधिकार पार्टी से रामप्रवेश शर्मा उर्फ रिंकू को ‘‘आटो- रिक्शा’’। नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी से वेदप्रकाश को ‘‘ड्रिल मशीन’’। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से संन्तोष कुमार यादव को ‘‘चाबी’’ एवं अन्य में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हृदय नारायन सिंह को प्रतीक ‘‘केतली’’ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें