फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। ग्राम प्रधानों ने नवागत खंड विकास अधिकारी के कार्यप्रणाली से नाराज होकर बुधवार को एक बैठक के बाद ब्लाक कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर खंड विकास अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग किया।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से नवागत खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय द्वारा पदभार ग्रहण करने के दिन से ही दुर्व्यवहार किए जाने की निंदा किया। वक्ताओं ने आरोप आरोप लगाते हुए कहा कि खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधानों से सही तरीके से बात न कर अपने कार्यालय की कुर्सियों को हटवा दिया है। खंड विकास अधिकारी ने सख्त हिदायत दिया है कि कोई भी ग्राम प्रधान मेरे कार्यालय में नहीं आना चाहिए। उनके इस तरह के दुर्व्यवहार से विकास खंड के सभी ग्राम प्रधान आहत हैं और उनके स्थानांतरण होने तक आंदोलन करने का निर्णय लिया है। कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा सर्वसम्मति में लिए गए निर्णय के अनुसार नौ मार्च से कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता है। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी लोकतांत्रिक प्रणाली को ध्वस्त करने में लगे हैं। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ग्राम प्रधानों का इस तरह से उत्पीड़न करेगा तो उसको ग्राम प्रधान संघ सहन नहीं करेगा। बैठक के बाद ग्राम प्रधानों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैठक और प्रदर्शन में ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, श्याम नारायण सिंह, मनोज यादव, वीरेंद्र यादव, सुमन पांडेय, हरेंद्र कुशवाहा, हीरामणि चौहान, अनिल गुप्ता उर्फ नन्हे, बच्ची यादव, रामाकांत पांडेय, हरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें