फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह पूर्वक मनाया गया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। हनुमान सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. हनुमान सिंह की प्रतिमा अनावरण एवं स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ विद्यालय परिसर में मनाया गया। प्रतिमा का अनावरण करते हुए सेवानिवृत विशेष सचिव हीरामणी सिंह यादव ने कहा कि स्व. हनुमान सिंह यादव आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत डीआईजी आरपीएस यादव ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के पिछड़ापन को दूर करने के लिए हनुमान सिंह इंटर कॉलेज की स्थापना की। जिससे विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। कार्यक्रम के आरंभ में स्थापित प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र एवं छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डा. उमेश यादव, राजेश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र यादव, धर्मदेव सिंह यादव, सोन्हुली के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह यादव, प्रहलाद सिंह, उदयनारायण यादव, हरिश्चंद्र यादव, केदारनाथ रावत, अवधनारायण सिंह, विरेंद्र सिंह, चंद्रजीत सिंह, सतीश कुमार, रामकरन सिंह, अमित कुमार, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें