फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने बीस आवारा पशुओं को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगरपालिका परिषद की ओर से गुरुवार को आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इसमें 20 जानवरों को पकड़ कर जलकल परिसर में बंद किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दस जनवरी तक हर जनपद में पशुओं को गौशाला में पहुंचाने के निर्देश के बाद मुहम्मदाबाद नगर में सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया। नगरपालिका के कर्मचारियों ने 20 पशुओं को पकड़ा। जिसमेें एक सांड़, तीन बछडे़ एवं 16 गायों को पकड़ कर पालिका के जलकल परिसर में अस्थायी तौर पर बनाए गए पशुओं के आश्रय स्थल में रखा गया। शासन के निर्देश पर पालिका की टीम ने पशुओं को पकड़ने में बुधवार को रात से जुट गई थी। छुट्टा पशुओं को पकड़ने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी एवं डंडा लेकर पालिका के कर्मचारी छुट्टा पशुओं के पीछे दौड़ते रहे। पालिका के कार्यालय अधीक्षक डा. राजकुमार रावत ने बताया कि इन गायों को पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर मिलने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ कर आश्रय स्थल पर रखा जा रहा है तथा इनके चारा आदि की व्यवस्था पालिका द्वारा की गई है। पशु पालकों से अपील की गई है कि अपने पालतू पशुओं को बांध कर घरों में रखें। नगर के यूसुफपुर बाजार में बड़ी संख्या में पशु पालकों द्वारा अपनी गायों को सड़क पर छोड़ दिया जाता है। पशुओं द्वारा सड़क पर कब्जा जमा लेने से आने जाने वाले लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें