गाजीपुर। नगर से उठने वाले कूड़ा-कचड़ा को नगरपालिका द्वारा सुखदेवपुर गांव के पास गाजीपुर-ताड़ीघाट मार्ग के दोनों तरफ फेंका जा रहा है, जिससे कूड़ा का पहाड़ बन गया है। किसी के द्वारा कूड़ा में आग लग दी गई है, जिससे कई दिनों से धुआ उठा रहा है। इससे जहां आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आसपास के लोगों को धुआ की वजह से बीमारियों का भय सता रहा है।
नगरपालिका द्वारा नगर से प्रतिदिन उठने वाले कूड़ा-कचरा को काफी समय से गाजीपुर-ताड़ीघाट मार्ग दोनों तरफ सुखदेवपुर गांव के पास फेंका जा रहा है। इससे दोनों तरफ कूड़ा-कचरा का अम्बार लगा हुआ है। कूड़ा से बदबू आने से वहां से गुजरने वालों के साथ ही आसपास मकानों में रहने वाले और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग संक्रामक बीमारियों की आशंका से भयभीत है। किसी ने कूड़ा में आग लगा दिया है। इससे करीब एक सप्ताह से धुआ उठ रहा है। रात की कौन कहे, दिन उजाला में भी जैसे की तेज रफ्तार वाहन चालकों की आंखों के सामने धुआ का गुब्बार दिखाई दे रहे हैं, वह अचानक वाहनों का ब्रेक लगा दे रहे हैं, जिससे दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच रहे हैं। धुआ उड़कर आसपास के दुकानों और घरों में भी जा रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग धुआ की वजह से किसी बीमारी को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने बताया कि नगरपालिका के अधिकारियों के साथ ही कई बार जनप्रतिनिधियों को यहां पर कूड़ा न फेंकने से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। कूड़े से उठने वाले दुर्गंध और धुआ से किसी बीमारी के भय के साथ ही इस बात का डर बना हुआ है कि कही तेज हवा चलने के दौरान चिंगारी घर या दुकान में न चली जाए और आग न लग जाए।