फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिउत्पुत्रिका: आज माताएं रहेंगी व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुत्र के दीर्घायु होने तथा स्वस्थ, सुख एवं समृद्धि की कामना को लेकर मंगलवार को जिउत्पुत्रिका का पर्व मनाया जाएगा। इसमें पुत्रवती महिलाएं निर्जल व्रत रहती हैं। सोने या चांदी की बनी जिउतिया की पूजा के बाद उसे धारण करती हैं। इस पर्व की तैयारी में सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। इस व्रत की पूर्व संध्या पर लौकी-भात तथा हरी सब्जी में सत्पुतिया खाया जाता है। व्रती महिलाएं दिनभर पूजा-पाठ कर जिउतिया की कथा का श्रवण करती हैं।
विज्ञापन

इस पर्व के मद्देनजर शहर तथा ग्रामीण इलाकों की बाजारों में एक दिन पूर्व सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक खरीददारों की चहल-पहल बनी रही। बाजारों में लौकी, सत्पुतिया के साथ ही पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीददार पहुंचते रहे। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, झुन्नूलाल चौराहा, लालदरवाजा, विशेश्वरगंज, लंका, रौजा, गोराबाजार, चीतनाथ, नखास, नवाब साहब का फाटक सहित कई मुहल्लों में स्थित दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी का क्रम बना रहा। इस दौरान बाजार में अधिकतर महिलाएं तथा युवतियां ही खरीदारी करती देखी गईं। अलग-अलग परंपराओं के चलते व्रत करने से पहले भोर में कई महिलाएं मिठाई एवं अन्य गरिष्ठ पदार्थ का सेवन करती हैं। इस पर्व के मद्देनजर बाजारों में भी तरह-तरह की तैयारी की गई थी। दिलदारनगर, गहमर, जमानिया, मतसा, सेवराई, सुहवल, भांवरकोल, कसिमाबाद, सिधागरघाट, बहादुरगंज, बहरियाबाद, शादियाबाद, भीमापार, सादात, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, नंदगंज, देवकली, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, करंडा, जखनिया, मुहम्मदाबाद सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी पर्व को लेकर पूरे दिन खरीदारों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें