गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की मंडलीय बैठक आदर्श इंटर कॉलेज सियावां में रविवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आशादीन तिवारी ने संगठन के आठ सूत्री मांगपत्र की चर्चा करते हुए प्रदेश स्तर पर उसके विषय में क्या कार्रवाई हो रही है, उसकी जानकारी दी। कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर राजकुमार श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पंकज सिंह, केदार सिंह, जिला संरक्षक मंगला प्रसाद चौबे, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, डीएस राय, ओएन पांडेय, महावीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री राकेश कुमार पांडेय ने किया।