फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल में करंट आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में बुधवार की देर रात ट्यूबवेल चालू करते समय करेंट की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मरदह निवासी चंद्रभान सिंह (27) रात में घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने ट्यूबवेल पर खेत की सिंचाई के लिए गया था। ट्यूबवेल चालू करने के लिए तार जोड़ रहा था। इसी बीच करेंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रात में परिवार के लोग चंद्रभान के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। सुबह जब गांव के कमलेश सिंह ट्यूबवेल की तरफ गए, तो देखा कि वह करंट लगने से मृत पड़ा है। उसने इसकी जानकारी परिजनों की दी। खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के कहने पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों को सौप दिया। घटना के बाद नगर और बाजार कि दुकानें शोक में बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें