दिलदारनगर (गाजीपुर)। अघोर सेवा मंडल की ओर से संचालित गिरनार आश्रम के संस्थापक अवधूत बाबा सिंह शावक राम के उत्तराधिकारी शिष्य अवधूत संत बाबा तुकाराम का 50वां प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला द्वारा मंदिर और बाबा की समाधि स्थल पर पूजन अर्चन कराया गया। इस,के बाद बाबा के चरण पादुका पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय करमहरी के छात्र-छात्राओं तथा आश्रम के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया।
उपस्थित भक्तों ने बाबा के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालकर उन्हें करुणा की प्रतिमूर्ति बताया। कार्यक्रम के समापन पर आश्रम के साधु ओमराम द्वारा प्रतिभागी बच्चों तथा अध्यापक, अध्यापिकाओं को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरिशंकर सिंह, विजय गुप्ता, सुरेश कश्यप, राम अवतार, बहादुर सिंह, हरिशंकर सिंह, विनोद कुशवाहा, अर्चना तिवारी, राजेश, मुन्ना सिंह, अशोक, वेद प्रकाश तथा सुनील आदि उपस्थित थे।