गाजीपुर। भाजपा मनिहारी मंडल की बैठक बूथ संरचना, मतदाता पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार को खड़वाडीह स्थित एक संस्थान परिसर में हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से लोगों के जीवन एवं रहन-सहन में बदलाव आया है। संगठित अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावकारी नियंत्रण से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। बैठक में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सत्ता सुख का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे इसके प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर हृदेश सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक पांडेय, खरभू चौहान, विजय कश्यप, मनिकराज चौबे, अभयानंद कश्यप आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं संचालन मंडल महामंत्री हंसराज राजभर ने किया।