फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के भतीजे वरिष्ठ सपा नेता धर्मवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह विफल है। वास्तव में प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। सपा सरकार पर उंगली उठाने वाले भाजपाई अब नहीं देख रहे कि प्रदेश के हालात कैसे हो गए हैं ? जेल में एक अपराधी द्वारा दूसरे अपराधी की हत्या के लिए यह सरकार जिम्मेदार है। वह कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. विजय कुमार यादव के यहां मंगलवार की रात आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। बातचीत में कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन सौ फीसदी फायदेमंद साबित होगा। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा को अपनी सीटें बचाना मुश्किल हो जाएगा। इस आयोजन में सैदपुर विधायक सुभाष पासी, जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव, सपा नेता ज्ञानेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मदेव यादव, प्रकाश चंद्र, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें