फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर विद्यालय में जड़ेंगे ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के अध्यापक एवं कर्मचारी मार्च माह के बाद से वेतन न मिलने से आक्रोशित हैं। नाराज अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रक सौंप कर वेतन न मिलने पर विद्यालय में तालाबंद करने की चेतावनी दी है। विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों के अनुसार वर्ष 2018 मार्च से अब तक वेतन नहीं मिला है। इससे सभी कर्मचारियों के सामने आर्थिक कठिनाई पैदा हो गई है। चेतावनी दिया कि अगर वेतन का भुगतान सात जुलाई तक नहीं प्राप्त होता है तो, सभी कर्मचारी और अध्यापकों की ओर से विद्यालय के सभी कार्यों का बहिष्कार करते हुए विद्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर जयशंकर, महेंद्र अवधेश कुमार लालबहादुर आदि अध्यापक एवं कर्मचारियों ने आवेदन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें