फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत सूचना प्रेषण पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक राइफल क्लब के सभागार में शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आईजीआरएस, खाद्य सुरक्षा, नए सड़कों के निर्माण, सेतु निर्माण, बेसिक शिक्षा, गन्ना, विद्युत, कृषि, आईसीडीएस, सिंचाई आदि विभागों की समीक्षा की। इस दौरान अल्पसंख्यक अधिकारी को गलत सूचना प्रेषण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया। हैंडपंप रीबोर में सादात, मनिहारी, जखनिया ब्लाक की रीबोर संख्या न प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष हैंडपंपों का रीबोर अविलंब पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस में फर्जी रिपोर्टिंग मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा में आधार फीडिंग की प्रगति को बढ़ाने तथा जो कोटेदार कार्य में रुचि नहीं ले रहे उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया। स्कूलों में यूनिफार्म, बैग, पुस्तक वितरण की समीक्षा। विद्युतिकरण का कार्य 60 मजरों में शेष होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विवादित मजरों में उपजिलाधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएं। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को मेगा कैंप लगाकर विद्युत का कनेक्शन दिया जाएगा। बाल विकास विभाग की समीक्षा में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में आ रही परेशानियों तथा विवादों का समाधान उपजिलाधिकारी के माध्यम से कराते हुए निर्माण अविलंब शुरू कराने का उन्होंने निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें