बिरनो (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनो गांव निवासी नीतू गोड़ पत्नी सुमित गोड़ ने शुक्रवार को दिन में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। नीतू की सास जब खेत से वापस घर आई तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन अंदर से कोई हलचल न होने पर इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। उनकी मदद से दरवाजे को तोड़कर लोग अंदर घुसे और अंदर देखा तो नीतू दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती मिली। नीतू की शादी लगभग दो साल पहले सुमित गोड़ के साथ हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीतू की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। कुछ लोग मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।