मऊ। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव निवासी एक व्यक्ति के द्वारा पाली गई मछली को मारने किसी अराजक तत्वों के जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे पाली गई मछलियां मर गई। मछलियों के मरने पर तालाब के स्वामी जयकिशुन सिंह को इस घटना की जानकारी हुई। इस दौरान तालाब मालिक ने गांव के तीन लोगों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें तालाब स्वामी ने पुलिस को बताया कि उसने पालने के लिए 35 हजार रुपये मूल्य की मछलियां खरीदकर तालाब में डाला था।