दिलदारनगर। भदौरा स्टेशन के पास डाउन लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रेल पटरी पर मिला। इसकी सूचना तत्काल जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान न होने से मरने वाले युवक के परिजनों तक को खबर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना गुरुवार को देर रात हुई।
ब्रेक बाइंडिंग से मालगाड़ी रुकी
दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन के बाजार स्थित रेल फाटक पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे अप लाइन में जा रही मालगाड़ी ब्रेक बाइंडिंग के कारण अचानक रुक गई। स्टेशन से पोर्टर और गेट पर तैनात गेटमैन तत्काल मालगाड़ी के करीब पहुंचे और पहिया को चेक करने लगे। बताया गया कि अचानक प्रेशर कम होने से चक्के में ब्रेक पकड़ लिया था। जिसके कारण पहिया से तेज आवाज निकलने लगी और ब्रेक जाम होने से मालगाड़ी अचानक रुक गई। रेल कर्मियों ने प्रेशर पाइप को ठीक किया और इसके बाद सुबह 8:18 बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई।