फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के परिजनों को बंधाया ढाढस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर, शादियाबाद/ मनिहारी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को बरईपार गांव स्थित शहीद अर्जुन राजभर के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट करते हुए शहीद के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। शादियाबाद थाना के बरईपार गांव निवासी अर्जुन राजभर की छत्तीसगढ़ के दंतवाड़ा में बारूदी सुरंग फटने की मौत हो गई थी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अर्जुन राजभर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। देश पर शहीद होने वाले वीर जवानों की कोई जाति नहीं होती, शहीद देश का सच्चा सपूत होता है। अर्जुन राजभर अमर हैं और वो हमेशा लोगों के बीच में रहेंगे। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से शहीद के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने सांसद निधि कोष से शहीद स्मारक बनाने में मदद प्रदान की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें