फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंबगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर, गहमर। थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार रात को पति एवं पत्नी के बीच कहासूनी हो रही थी। इस दौरान अचानक पड़ोसी आ गए। पति और उसके पत्नी ने पड़ोसियों को झगड़े के बीच में आने से मना करने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। पड़ोसियों ने लाठी से हमला कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव मिश्रवलिया निवासी प्रमोद तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात को उसका झगड़ा पत्नी से किसी बात को लेकर हो गया। दोनों के झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला वहां आई। महिला ने दोनों का झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन महिला और उसके पति ने घरेलू झगड़ा होने की बात कहते हुए महिला को अपने घर से जाने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर उक्त महिला अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंची और पति-पत्नी को मारपीटकर घायल कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें