फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले दिन जांची गईं 17152 उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन सभी पांच केंद्रों पर 17152 कॉपियों की जांच की गई। पहले दिन बड़ी संख्या में परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईओएस ने सभी पांच केंद्रों पर 17152 कॉपियां जांची गई हैं। इनमें हाईसकूल की 14664 और इंटर की 2488 कॉपियां शामिल है। बताया कि सबसे अधिक शहीद स्मारक इंटर काॅलेज नंदगंज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल की 11680 कॉपियां जांची गई, जबकि सबसे कम शिवपूजन इंटर काॅलेज, मलसा में इंटर की 298 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा अष्टशहीद इंटर कालेज,मोहम्मदाबाद में हाईस्कूल की 2984, जीजीआईसी में 1574 और राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में 616 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इससे पहले केंद्रों पर उप नियंत्रकों ने प्रधान परीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि आधे परीक्षक अनुपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित परीक्षक बृहस्पतिवार से उपस्थित होकर मूल्यांकन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें