फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोडरपुर शिव मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे 21 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां(गाजीपुर)। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत बाराचवर विकास खंड के टोडरपुर शिव मंदिर पोखरा पर शनिवार को 21 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए और परिणय सूत्र में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत की। इन 21 जोड़ों में कुछ पर सबकी निगाहे टीकी रहीं। शादी देखने के लिए एक तरफ जहां हजारों की संख्या ग्रामीण इकट्ठे थे, वहीं जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। व्यवस्था में कहीं कोई कमी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया था। कई अफसर भी इस शादी के गवाह बने।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी त्रिलोकी राजभर ने अपनी दोनों पुत्रियों,शीलम और नीलम की शादी बलिया जिले के रेवती गायघाट निवासी एकलौते भाई लालजी और राजू पुत्र उमाशंकर राजभर के साथ तय की थी, आज इन दोनों बहनों की शादी सामुहिक विवाह में चर्चा बनी रही। बारती इस सामुहिक विवाह में गाजे-बाजे के साथ झूमते हुए पहुंचे थे। विद्धान पंडितों द्धारा इन जोड़ों की शादी मंत्रोचार के बीच संपन्न कराया। बरातियों का आगवानी टोडरपुर के ग्राम प्रधान मुन्नाराजभर ने किया। साथ ही विवाह मंडप में सपत्नी इन जोड़ों का कन्यादान के रश्म आदा की। सभी दूल्हों के माथे पर टीका लगाया तथा कन्या और वर का हाथ खुशी- खुशी पकड़ाकर विवाह की रश्मआदायगी पूरी की गई। तब सभी जोड़ों को बारी-बारी से मंडप से विदा किया गया।
इस विवाह समारोह के मुख्य अतिथि की भूमिका में मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रविजय सिंह रहे, उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा इनके उज्जवल जीवन की कामना की। शीलम और नीलम दोनों बहनों और लालजी और राजू को वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश वर्मा और बाराचवर कोल्ड स्टोर के मालिक भोला गुप्ता ने वर-बधु को अपना आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। भासपा जिलाध्यक्ष मेजर रामजी राजभर ने सभी जोड़ों को 501 रुपया आशीर्वाद स्वरूप दिया। सभी जोड़ों के लिए गिफ्ट के रूप मे बाक्स, गददा, पंखा के साथ अन्य जरूरी सामान प्रदान किया गया। इस दौरान समाज कल्यायण अधिकारी जितेंद्र मोहन शुक्ल, खंड विकास अधिकारी शिवमूर्ति रावत, भगवानदीन उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, ज्ञानप्रकाश यादव उपजिलाधिकारी मुहम्बदाबाद, डा0लालजी यादव, राजकुमार सिहं, झाबर, सुरेंद्र राजभर, छोटेलाल यादव, नंदलाल राजभर, मनोज राजभर, डा0रमायन शर्मा, द्धारका प्रसाद, हलका लेखपाल जटाशंकर मोर्या, कपिल मुन्नी यादव, सोनू यादव, दयाशंकर चतुर्वेदी आदि आदि का शादी संपंन कराने में विशेष योगदान रहा। सुरक्षा के मद्देनजर एसओ बरेसर रविराज सिंह सहित कई थानों की पुलिस शादी को शकुशल संपन्न कराने में जुटी रही। कार्यक्रम का संचालन सयुक्त रूप से अजय सिहं व ओमप्रकाश चौबे ने किया। अंत में विवाह के आयोजक ग्रामप्रधान मुन्ना राजभर ने आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें