फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली (गाजीपुर)।
विज्ञापन

स्व. पारसनाथ सिंह की स्मृति में रामकरन शिवकरन आदर्श महाविद्यालय सियांवा के परिसर में गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्ज्वलित और बल्लेबाजी कर किया। उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब धरहरा एवं युवा शक्ति क्लब सैदपुर के बीच खेला गया। टास सैदपुर की टीम ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए धरहरा की टीम ने 15 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सैदपुर की टीम ने 9 ओवर में 85 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। टोनी ने नाबाद 58 रन बनाए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल से एक तरफ शारीरिक विकास होता है तो दूसरी तरफ भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खेलों के विकास के लिए अच्छे प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की जरूरत है। क्रिकेट के क्षेत्र में भारत पूरे विश्व में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि बबलू सिंह, रमाकांत सिंह, प्रधानाचार्य गिरीश सिंह, श्रीकांत सिंह, जयप्रकाश तिवारी, दयाशंकर पांडेय, संजय सिंह, पंकज राय, हरिनारायण यादव, हरिशचंद यादव, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन दिलीप सिंह झुनझुन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें