फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बंद मिली समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। सेवराई निवासी किसान नेता भानूप्रताप सिंह ने उपजिलाधिकारी सेवराई को गुरुवार को पत्रक दिया था। पत्रक में उन्होंने साधन सहकारी समिति गोड़सरा पर अभी तक किसानों को यूरिया और डाई उपलब्ध न होने की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी सेवराई ने समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साधन सहकारी समिति गोड़सरा बंद मिली। इस पर नाराज उपजिलाधिकारी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों की मांग पर पुन: शुरू किए गए धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। किसान अपना धान खुद तौल कर रहे थे। जिस पर उपजिलाधिकारी की त्योरी चढ़ गई और उन्होंने समिति के सचिव की लिखित रिपोर्ट करने की बात कही। सेवराई गांव निवासी किसान मुन्ना सिंह, कृष्णदेव सिंह, नन्हे सिंह, मांधाता सिंह, पप्पू सिंह, अनिल सिंह आदि किसानों का कहना है कि अभी तक समिति पर एक भी बोरी खाद नहीं आई। इससे किसानों को बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से खाद आई है तो वह खाद किसानों को वितरण नहीं की गई है। इसकी जांच कराई जाएगी। समिति एवं धान क्रय केंद्र पर अनुपस्थित पाए गये कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें