फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों से आम जन को अवगत कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्थानीय विधानसभा इकाई की मासिक बैठक हेतिमपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में रविवार को हुई। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने, सदस्य जोड़ने एवं पार्टी की नीतियों से आम जन को अवगत कराने के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवकुमार बिंद ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है ऐसे में सरकार ने बिजली की दर में वृद्धि कर आम जन की कमर तोड दी है। 24 घंटे बिजली का वादा कर जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्ज देने की मांग की गयी लेकिन आज तक अति पिछड़ों को अनुसूचित जाति का दर्ज नहीं मिला। पार्टी के सदस्य एवं पदाधिकारी गांव-गांव जाकर पार्टी की नीति का प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक सदस्य बनाने के साथ मजबूती से जनता की आवाज को बुलंद किया जा सके। इस मौके पर मुरलीधर बिंद, ओमप्रकाश, शिवकुमार, जोगेंद्र यादव, राजकुमार, चंद्रावली शर्मा, रामवचन निषाद, सुग्रीव पासवान, रामकिशुन बिंद, तपेश्वर बिंद, दया बिंद, हीरालाल, श्रीप्रकाश, महेंद्र, चंद्रभान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजाराम बिंद एवं संचालन मदनमुरारी बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें