फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ वार्षिक अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। टेट प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से टेट शिक्षकों की नियुक्ति के दो वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक अधिवेशन का आयोजन मुहम्मदाबाद स्थित वृद्ध आश्रम में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने टेट प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध जनों की गई सेवा की प्रशंसा की। कहा कि विद्यालयों मेें शिक्षण कार्य के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी कार्य संघ के सदस्यों द्वारा करना काफी अनुकरणीय है।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह ने शिक्षक संघ से जुड़कर समाज सेवा के कार्य में सहयोग का वचन दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और समाजसेवी बृजभूषण दूबे, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दूबे, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य मांधाता राय, वृद्ध आश्रम के प्रबंधक अरविंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महामंत्री प्रमोद उपाध्याय, आयुष सिंह, प्रफुल्ल राय, बालाजी, इंदल राय, रामायण यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रमा त्रिपाठी और संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता हरवंश दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें