फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर मुर्गा व्यवसायी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह ( गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जमुवारी गांव के पास रविवार की शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश तमंचा से आतंकित कर मुर्गा व्यवसायी से 16 हजार रुपये और बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धनेेशपुर गांव निवासी सनाउल्लाह अंसारी शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी बाइक से मरदह आ रहा था। जैसे ही मरदह-जलालाबाद स्थित जमुवारी गांव के पास पहुंचा। पीछे से एक ही बाइक पर आ रहे तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बदमाशों ने मुर्गा व्यवसायी की एक कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसके पास मौजूद 16 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बदमाश व्यवसायी की बाइक छीनकर तमंचा हवा में लहराते फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। उधर कासिमाबाद सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें