गहमर (गाजीपुर)। प्रमुख ट्रेन के कई घंटे विलंबित होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को विभूति एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने के बाद गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई। ट्रेन के विलंबित रहने से इलाहाबाद, वाराणसी, मुगलसराय तक का सफर करने वाले वाले यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर ही समय व्यतीत करना पड़ा।
दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर हावड़ा से इलाहाबाद तक चलने वाले विभूति सुपरफास्ट ट्रेन की चाल इन दिनों काफी धीमी हो गई है। कई घंटे विलंब से रहने के कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को यह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय छह बजकर 41 मिनट देरी से करीब साढ़े 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन से मुगलसराय, वाराणसी और इलाहाबाद तक का सफर करने वाले यात्रियों को दूसरे ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। खासकर परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़। यहीं बीते जनवरी से फरवरी माह तक इस ट्रेन की चाल बिगड़ गई थी। इसके चलते ट्रेन करीब 12 से 24 घंटे तक की देरी तक चल रही थी। ट्रेन के परिचालन में मई माह से सुधार आना तो शुरू हुआ। लेकिन 15 दिन बाद ही फिर इसके परिचालन में दिक्कत का आनी शुरू हो गई है। स्थानीय स्टेशन पर सुबह से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी अशोक कुमार यादव ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य कोलकाता से गहमर आ रहे है। लेकिन ट्रेन के विलंबित होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।