फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, पूरी रात गुल रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। चौक पर सोमवार की रात हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। इसकी वजह से बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात में लाइनमैनों द्वारा तार न जोड़े के कारण पूरी रात बत्ती गुल रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बाजार में रात करीब नौ बजे चौक के पास हाईटेंशन का तार टूट गया, जिससे बाजार की बत्ती गुल हो गई। लाइन कटने पर कूलर-पंखा बंद होने से गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई। राहत के लिए लोग घरों के छत और बाहर निकल गए। जिन लोगों को यह जानकारी हुई कि चौक पर तार टूटा है, वह यह पता करने के लिए वहां पहुंच गए कि लाइनमैनों द्वारा तार को ठीक किया जा रहा है या नहीं। लोगों द्वारा सूचना देने के बाद रात को नहीं जोड़ा गया, जिससे पूरी रात बत्ती गुल रही। भीषण गर्मी की वजह से जहां लोग चैन की नींद नहीं सो सके, वहीं उन्हें सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
मालूम हो कि शासन द्वारा हर कस्बे को एक अलग फीडर बनाकर विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश है। इसी क्रम में कासिमाबाद विद्युत उपकेंद्र से कुतुबपुर तक 11 हजार केवीए की अलग से एक लाइन बनकर तैयार है। इस लाइन को अभी कागजी रूप से अधूरा दिखाया गया है और इसमें आपूर्ति नहीं होना बताया जा रहा है। इस संबंध में कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने बताया कि जो तार टूटा है, अभी उसमें लाइन चालू नहीं है। जेई रविंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी विभाग को यह लाइन हैंडओवर नहीं हुई है। जब लाइन चालू होने के दौरान तार टूटने की बात बताई गई तो कहा कि अगर ऐसी बात है तो लाइन चालू होने की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें